अमर उजाला
Tue, 3 October 2023
शेष भारत और सौराष्ट्र के बीच खेले गए ईरानी कप का मंगलवार को नतीजा आया। हनुमा विहारी के नेतृत्व में शेष भारत ने सौराष्ट्र को 175 रन से हरा दिया। सौराष्ट्र की कप्तानी जयदेव उनादकट कर रहे थे
पहले बल्लेबाजी करते हुए शेष भारत ने 308 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 72, मयंक अग्रवाल ने 32, हनुमा ने 33 रन, सौरभ कुमार ने 39 और भरत ने 36 रन की पारी खेली
सौराष्ट्र की टीम अपनी पहली पारी में 214 रन ही बना सकी। वसावदा ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। सौरभ को चार और कवेरप्पा को तीन विकेट मिले
इस तरह शेष भारत को 94 रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में शेष भारत की टीम 160 रन बना सकी। सुदर्शन ने 43 और मयंक ने 49 रन की पारी खेली
सौराष्ट्र की ओर से पार्थ भुत ने सात विकेट लिए। 255 रन के लक्ष्य के जवाब में सौराष्ट्र की टीम 79 रन ही बना सकी
स्पिनर सौरभ कुमार ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए, जबकि शम्स मुलानी को तीन विकेट मिले। सौरभ को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
मोबाइल-टीवी पर फ्री में कहां देख पाएंगे विश्व कप के मैच? जानें