अमर उजाला
Tue, 20 May 2025
मैच के दौरान दिग्वेश ने अभिषेक को आउट करने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया जो अभिषेक को अच्छा नहीं लगा। वह पवेलियन लौटने से पहले दिग्वेश के पास गए और उन्होंने अपनी गुस्सा जाहिर की। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई।
यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएल में कोई विवाद हुआ है। यहां हम आपको आईपीएल के चर्चित विवादों के विषय में बताएंगे।
2013 में आईपीएल के कुछ खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। बीसीसीआई ने श्रीसंत, अंकित चौहान और अजीत चंदीला पर जीवनभर के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, श्रीसंत अदालत चले गए थे और उनका यह प्रतिबंध सात साल कर दिया गया था।
आईपीएल 2013 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच गरमागर्मी हुई थी। उस वक्त गंभीर केकेआर और कोहली आरसीबी के कप्तान थे।
आईपीएल 2019 भी चर्चाओं में रहा था। उसका कारण महेंद्र सिंह धोनी थे, जिन्होंने अपना आपा खो दिया था। दरअसल, राजस्थान के खिलाफ मैच में आखिरी तीन गेंदें बची थीं। सीएसके 152 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। तभी अंपायर ने ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से गेंद को नो बॉल करार दिया। तभी लेग अंपायर ने इसे वैध करार दिया। इस गहमागहमी के बीच डगआउट में बैठे धोनी फील्ड पर आ गए थे।
आईपीएल 2019 में मांकडिंग को लेकर विवाद हुआ था। रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया था। उस वक्त उनकी खेल भावना पर सवाल उठाए गए थे।
तस्वीर में छिपा है कछुआ, क्या आप खोज सकते हैं?