श्रीसंत को थप्पड़ से लेकर दिग्वेश और अभिषेक के बीच झड़प तक...आईपीएल के सात चर्चित विवाद

अमर उजाला

Tue, 20 May 2025

Image Credit : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस और खिलाड़ियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच झड़प हो गई।
Image Credit : IPL/BCCI

मैच के दौरान दिग्वेश ने अभिषेक को आउट करने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया जो अभिषेक को अच्छा नहीं लगा। वह पवेलियन लौटने से पहले दिग्वेश के पास गए और उन्होंने अपनी गुस्सा जाहिर की। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। 

Image Credit : IPL/BCCI

दिग्वेश पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आईपीएल ने एक मैच का बैन लगा दिया।  साथ ही मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा है। इस सीजन में अब तक दिग्वेश के पांच डिमेरिट पॉइंट हो चुके हैं, इसी वजह से उन्हें एक गेम के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब दिग्वेश 22 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। 
Image Credit : IPL/BCCI

यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएल में कोई विवाद हुआ है। यहां हम आपको आईपीएल के चर्चित विवादों के विषय में बताएंगे।

Image Credit : ANI
आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। इसमें हरभजन सिंह ने कथित तौर पर श्रीसंत के थप्पड़ जड़ दिया था। उस वक्त भज्जी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।
Image Credit : BCCI

2013 में आईपीएल के कुछ खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। बीसीसीआई ने श्रीसंत, अंकित चौहान और अजीत चंदीला पर जीवनभर के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, श्रीसंत अदालत चले गए थे और उनका यह प्रतिबंध सात साल कर दिया गया था।

Image Credit : twitter
आईपीएल 2012 में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में घुसने पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया था। उन पर सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था।
Image Credit : IPL

आईपीएल 2013 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच गरमागर्मी हुई थी। उस वक्त गंभीर केकेआर और कोहली आरसीबी के कप्तान थे। 

Image Credit : ANI

आईपीएल 2019 भी चर्चाओं में रहा था। उसका कारण महेंद्र सिंह धोनी थे, जिन्होंने अपना आपा खो दिया था। दरअसल, राजस्थान के खिलाफ मैच में आखिरी तीन गेंदें बची थीं। सीएसके 152 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। तभी अंपायर ने ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से गेंद को नो बॉल करार दिया। तभी लेग अंपायर ने इसे वैध करार दिया। इस गहमागहमी के बीच डगआउट में बैठे धोनी फील्ड पर आ गए थे। 

Image Credit : PTI

आईपीएल 2019 में मांकडिंग को लेकर विवाद हुआ था। रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया था। उस वक्त उनकी खेल भावना पर सवाल उठाए गए थे।

Image Credit : instagram.com/rashwin99/

तस्वीर में छिपा है कछुआ, क्या आप खोज सकते हैं?

adobe
Read Now