अमर उजाला
Mon, 20 May 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला टीम के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जमकर गरजता है। टीम ने इसी मैदान पर हाल ही में सीएसके को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की थी
कोहली का बल्ला इस सीजन जमकर बोल रहा है और वह ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं
कोहली ने इस दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली आईपीएल में किसी एक स्थल पर तीन हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं
कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अब तक 3040 रन बनाए हैं और आईपीएल में किसी एक स्थल पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं
दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 2295 रन बनाए हैं
आरसीबी के लिए खेल चुके एबी डिविलियर्स ने बेंगलुरु में 1960 रन बनाए हैं
फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद में 1623 रन बनाए हैं
आरसीबी के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं जिन्होंने बेंगलुरु में 1561 रन बनाए हैं
विजय माल्या ने दी RCB को चेन्नई के खिलाफ जीत की बधाई, देखें