अमर उजाला
Mon, 6 May 2024
भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक, रोहित शर्मा एक ऐसा नाम है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है
हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 हिटमैन के लिए योजना के अनुसार नहीं गया है। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है
मुंबई के कई खिलाड़ियों का इस सीजन खराब प्रदर्शन रहा है। यहां तक कि रोहित भी अपने प्रदर्शन से टीम के प्रदर्शन को सुधारने में कामयाब नहीं हो सके
इस बीच एक फेक न्यूज सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि प्रीति जिंटा किसी भी कीमत पर रोहित को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थीं
हालांकि, बाद में यह अपडेट आया कि प्रीति ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। अब प्रीति का जरूर रोहित को लेकर बयान सामने आया है
प्रीति ने रोहित की तारीफ की है, वह भी सोशल मीडिया पर। एक फैन ने प्रीति से रोहित के लिए कुछ कहने के लिए कहा था
इस पर जवाब देते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा- टैलेंट का पावरहाऊस यानी टैलेंट से भरपूर। फैंस प्रीति के इस जवाब को खूब पसंद कर रहे हैं
इस सीजन प्रीति की टीम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 11 में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है
10 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में बनाए सबसे ज्यादा रन, नहीं हुए शून्य पर आउट