अमर उजाला
Fri, 27 October 2023
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को हो सकती है
आईपीएल नीलामी का आयोजन इस पर दुबई में हो सकता है, आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है
अगर ऐसा होता है तो आईपीएल के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब खिलाड़ियों की बिक्री विदेश में होगी
महिला प्रीमियर लीग के लिए नीलामी का नौ दिसंबर को आयोजित होने की उम्मीद है
आगामी नीलामी के दौरान प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये का पर्स होगा, यह पिछले वर्ष से पांच करोड़ रुपये अधिक है
ईएसपीएन-क्रिकइंफो के मुताबिक, खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के लिए फ्रेंचाइजियों के पास 15 नवंबर तक का समय है
15 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी होगी
इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते तक नीलामी के लिए खिलाड़ियों के पूल को तैयार किया जाएगा
किस विश्व कप में लगे सबसे ज्यादा शतक