अमर उजाला
Mon, 28 October 2024
आईपीएल 2025 को लेकर रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की अंतिम तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे फैंस के मन में बेचैनी बढ़ती जा रही है
फैंस को लखनऊ की रिटेंशन लिस्ट जारी होने का भी बेसब्री से इंतजार है। इस फ्रेंचाइजी में केएल राहुल की किस्मत दांव पर है
कई दिनों से यह रिपोर्ट चली आ रही है कि राहुल को लखनऊ की टीम रिलीज कर सकती है। अब कुछ और मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है
इतना ही नहीं, निकोलस पूरन, मयंक यादव और रवि बिश्नोई ऐसे तीन खिलाड़ी हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया जाना तय है।
साथ ही पूरन लखनऊ के नए कप्तान बनने के लिए भी रेस में सबसे आगे हैं। फ्रेंचाइजी पूरन पर भरोसा जताने के लिए तैयार है।
उन्होंने पिछले साल भी कप्तानी की थी और उनके पास राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने का भी काफी अनुभव है।
तस्वीर में छिपी है तितली, क्या आप 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?