अमर उजाला
Mon, 28 October 2024
आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन और रिलीज करने की डेडलाइन जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस के मन में उतनी ही उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
आईपीएल 2024 के विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपनी रिटेंशन लिस्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर को खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर का रिटेन होना अभी तय नहीं है, क्योंकि उनसे आगे रिटेंशन की लिस्ट में पांच और खिलाड़ी हैं
इनमें आंद्रे रसेल और सुनील नरेन की कैरिबियाई जोड़ी के साथ-साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह, रिस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अनकैप्ड पेस बॉलर हर्षित राणा जैसे स्टार शामिल हैं
हर्षित को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। नरेन और रसेल ने पिछले सीजन केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई थी
वहीं, चक्रवर्ती केकेआर की स्पिन-गेंदबाजी की मुख्य धार हैं, जिन्होंने पिछले सीजन 8.04 की इकोनॉमी रेट से 21 विकेट लिए। इस प्रदर्शन से उन्हें इस महीने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला।
रिंकू ने इस साल 14 मैचों में केवल 168 रन बनाने के बावजूद 2018 से टीम के साथ हैं और अब बतौर फिनिशर वह टीम के मजबूत स्तंभ हैं
हर्षित राणा, जो 2022 से फ्रेंचाइजी के साथ हैं, उन्होंने 19 विकेट लेकर 2024 सीजन में सफलता हासिल की थी।
दूसरी ओर, श्रेयस ने आईपीएल 2024 में 14 पारियों में 146.86 के स्ट्राइक-रेट से 351 रन बनाए थे। वह 2022 से टीम के साथ हैं, लेकिन चोट की वजह से 2023 सीजन नहीं खेले थे
इन छह नामों के अलावा, केकेआर के पास रिटेंशन के लिए मिचेल स्टार्क, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर और ऑलराउंडर रमनदीप सिंह जैसे स्टार्स की लिस्ट भी है
रमनदीप को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन भी किया गया है।
आईपीएल रिटेंशन नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ियों और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।
IPL 2025: राहुल होंगे रिलीज? इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है LSG टीम