अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
आईपीएल 2025 को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सभी 10 फ्रेंचाइजी को 31 अक्तूबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट देनी है
सभी फ्रेंचाइजी को कम से कम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत है। इनमें एक राइट टू मैच कार्ड शामिल है
वहीं, इस साल नवंबर-दिसंबर में मेगा ऑक्शन होना है। हालांकि, इसकी तारीख अभी तय नहीं है। हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने कभी रिलीज नहीं किया...
सचिन 2008 से लेकर 2013 मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेले और 2013 में उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी में रहते रिटायरमेंट की घोषणा की। 2013 में मुंबई में रहते उन्होंने खिताब जीता था
ऋषभ पंत 2016 से दिल्ली की टीम से ही जुड़े हुए हैं। तब वह 19 साल के थे। दो मेगा ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया और अब वह इस टीम के कप्तान हैं
कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2008 में अंडर-19 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट से शामिल किया था। इसके बाद विराट इस टीम के लिए लीजेंड बनकर उभरे
बुमराह उन खिलाड़ियों में हैं जो कभी फ्रेंचाइजी से रिलीज नहीं हुए। 2013 में उन्हें मुंबई ने साइन किया और तब से वह इस टीम से जुड़े हुए हैं और पांच खिताब जीत चुके हैं। इस बार भी उनके रिटेन होने की उम्मीद है
सारा से लेकर बेल तक, महिला टी20 विश्व कप 2024 की आठ सबसे खूबसूरत खिलाड़ी