2013 के बाद हैदराबाद ने पहली बार 20 से कम स्कोर पर गंवाए चार विकेट
अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
Image Credit : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 का 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।
Image Credit : IPL/BCCI
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया।
Image Credit : IPL/BCCI
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे दमदार बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
Image Credit : ANI
टीम ने 20 से कम के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए।
Image Credit : ANI
2013 के बाद हैदराबाद ने पहली बार शुरुआती चार विकेट 20 से कम रनों के भीतर खो दिए। इससे पहले टीम ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 15 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए थे। 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए थे।
Image Credit : ANI
पावरप्ले में हैदराबाद ने चार विकेट खोकर 24 रन बनाए। यह आईपीएल 2025 का पावरप्ले में बनाया गया सबसे कम स्कोर है।
Image Credit : ANI
आईपीएल 2025 में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर
SRH - 24/4 बनाम MI, हैदराबाद
CSK - 30/3 बनाम RCB, चेन्नई
CSK - 31/2 बनाम KKR, चेन्नई
SRH - 33/3 बनाम KKR, कोलकाता