लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने क्विंटन डिकॉक

अमर उजाला

Wed, 26 March 2025

Image Credit : PTI
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। 
Image Credit : PTI

बुधवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए।

Image Credit : PTI

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Image Credit : PTI

कोलकाता के लिए इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 61 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 
Image Credit : PTI

इसी के साथ डिकॉक ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 

Image Credit : PTI

उनसे पहले ये रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम था, जिन्होंने 2014 के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

Image Credit : PTI

लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
क्विंटन डिकॉक

खिलाड़ी स्कोर विपक्षी टीम वर्ष
क्विंटन डिकॉक 97* राजस्थान रॉयल्स 2025
मनीष पांडे 94 पंजाब किंग्स 2014
क्रिस लिन 93* गुजरात लायंस 2017
मनविंदर बिस्ला 92 चेन्नई सुपर किंग्स 2013
गौतम गंभीर 90* सनराइजर्स हैदराबाद 2016

Image Credit : PTI

कोलकाता ने इस जीत के सात अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है। उसके खाते में दो अंक और नेट रनरेट -0.308 का हो गया। वहीं, राजस्थान लगातार दो मैचों में शिकस्त के साथ निचले पायदान पर पहुंच गई। सनराइजर्स हैदराबाद दो अंक और 2.200 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर है।

Image Credit : PTI

तस्वीर में मछली को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now