अमर उजाला
Mon, 19 May 2025
आईपीएल में रविवार को एक ही मैच में दो शतक देखने को मिले। यह मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया
इस मैच में दिल्ली के केएल राहुल ने और गुजरात के साई सुदर्शन ने शतक लगाया।
राहुल ने 65 गेंद में 14 चौके और चार छक्के की मदद से 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि सुदर्शन ने 61 गेंद में 12 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 108 रन बनाए
दिल्ली ने 200 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे गुजरात ने 19 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
अब तक शायद ही कोई ऐसा सीजन या कोई ऐसी टीम रही होगी, जिसकी ओर से कोई शतक नहीं लगा हो...
आइए हम आपको आईपीएल में हर एक टीम की ओर से लगे कुल शतक की संख्या के बारे में बता रहे हैं... (पुरानी और नई टीमों को मिलाकर)
केकेआर की ओर से अब तक 18 सत्र में कुल तीन शतक लगे हैं।
गुजरात की ओर से अब तक कुल मिलाकर पांच शतक लगे हैं।
मुंबई की ओर से अब तक कुल मिलाकर आठ शतक लगे हैं।
सीएसके की ओर से अब तक कुल मिलाकर 10 शतक लगे हैं।
दिल्ली की ओर से अब तक कुल मिलाकर 11 शतक लगे हैं।
राजस्थान की ओर से अब तक कुल मिलाकर 18 शतक लगे हैं
आरसीबी की ओर से अब तक सबसे ज्यादा 19 शतक लगे हैं। इनमें से आठ तो अकेले कोहली ने लगाए हैं।
टी20 में 5000 रन के मामले में 'प्रिंस' ने 'किंग' को पीछे छोड़ा, दूसरे सबसे तेज भारतीय बने