अमर उजाला
Wed, 25 September 2024
बीसीसीआई ने अभी तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की संख्या को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि छह ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी
इसमें राइट टू मैच कार्ड भी शामिल है। ऐसे में 10 टीमों के लिए अपनी रिटेंशन और रिलीज सूची तय करना काफी मुश्किल हो गया है।
आरसीबी की टीम पिछले साल प्लेऑफ में पहुंची थी। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। ऐसे में टीम के लिए रिटेन लिस्ट तैयार करना मुश्किल है
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले हम आपको पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रिटेन किया जा सकता है और दो बड़े खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रिलीज किया जा सकता है...
कोहली निश्चित तौर पर टीम की पहली पसंद हैं। वह भले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हों, लेकिन अभी भी अपनी फ्रेंचाइजी को देने के लिए बहुत कुछ है। वह आईपीएल 2024 सबसे ज्यादा रन (741) बनाने वाले बल्लेबाज थे।
आरसीबी की टीम के सबसे बेहतरीन और अनुभवी तेज गेंदबाज सिराज फ्रेंचाइजी के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, पिछले सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, फिर भी फ्रेंचाइजी उन पर विश्वास जता सकती है।
ग्लेन मैक्सवेल के फॉर्म में न होने की वजह से विल जैक्स टीम में रिटेन होने के मजबूत दावेदार हैं। टीम चाहे तो जैक्स के साथ-साथ कैमरन ग्रीन को भी बनाए रख सकती है, लेकिन ऐसे में उन्हें यश दयाल को ऑक्शन में उतारना होगा।
यह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक है। हालांकि, आरसीबी में उनकी कोई पारी खास नहीं रही है। ऐसे में टीम उन्हें रिलीज कर सकती है।
आरसीबी की टीम अपने कप्तान को ही रिलीज कर सकती है। 40 साल के हो चुके फाफ पिछले सीजन कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में टीम एक नए कप्तान को शामिल कर सकती है।
'दो ही हाथ हैं', कानपुर में होटल स्टाफ पर भड़के विराट कोहली? देखें वीडियो