अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
आईपीएल 2025 22 मार्च को मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस पर मैच से शुरू होगा
इस सीजन का फाइनल भी 25 मई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भी धर्मशाला और गुवाहाटी में आईपीएल के कुछ मैच होंगे।
मुल्लांपुर के बाद धर्मशाला पंजाब किंग्स का दूसरा घरेलू मैदान है जबकि राजस्थान रॉयल्स जयपुर के अलावा गुवाहाटी में भी मैच खेलती है।
बीसीसीआई ने अभी कार्यक्रम जारी नहीं किया है लेकिन अगले सप्ताह की शुरूआत में पूरा कार्यक्रम आने की उम्मीद है।
पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।
चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में होगी जबकि मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।
श्रेयस अय्यर के पंजाब किंग्स में जाने के बाद केकेआर ने और दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक कप्तान का ऐलान नहीं किया है
आरसीबी की कमान फाफ डुप्लेसिस की जगह रजत पाटीदार के हाथ में होगी।
अर्जुन की तरह लक्ष्य पर रहती हैं नजरें, तो फोटो में खोजकर दिखाएं एक हाथी