अपने 400वें टी20 में हारे धोनी, 50वें...100वें से लेकर 350वें मैच में भी मिली थी शिकस्त

अमर उजाला

Sat, 26 April 2025

Image Credit : ANI

आईपीएल 2025 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घर में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : ANI

यह सीएसके के कप्तान धोनी का 400वां टी20 मैच था। वह ऐसा करने वाले रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली के बाद चौथे खिलाड़ी बने

Image Credit : ANI

हालांकि, धोनी के लिए यह माइलस्टोन मैच कुछ खास नहीं रहा। अपने 400वें मैच में न तो उनका बल्ला चला और न ही उनकी टीम जीती

Image Credit : ANI

धोनी के लिए टी20 में उनके माइलस्टोन मैच में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। हम बात उनके 50वें...100वें से लेकर 350वें मैच की कर रहे हैं

Image Credit : ANI

सिर्फ धोनी के 150वें मैच में उनकी टीम जीती थी। इसके बाद बाकी सबमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आइए देखते हैं...

Image Credit : ANI

माइलस्टोन टी20 मैचों में
धोनी को मिले नतीजे

मैच संख्या नतीजा स्थान साल नतीजा
50वां वेस्टइंडीज ने भारत को 7 विकेट से हराया लॉर्ड्स 2009 हार
100वां त्रिनिदाद-टोबैगो ने चेन्नई को 12 रन से हराया चेन्नई 2011 हार
150वां चेन्नई ने पंजाब को 15 रन से हराया चेन्नई 2013 जीत
200वां हैदराबाद ने चेन्नई को 22 रन से हराया हैदराबाद 2015 हार
250वां पंजाब ने पुणे को 7 विकेट से हराया इंदौर 2017 हार
300वां न्यूजीलैंड ने भारत को 4 रन से हराया हैमिल्टन 2019 हार
350वां पंजाब ने चेन्नई को 11 रन से हराया मुंबई 2022 हार
400वां हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया चेन्नई 2025 हार

Image Credit : ANI

CSK की हार के बाद फूट-फूटकर रोईं श्रुति हासन, सामने आईं तस्वीरें

IPL/BCCI
Read Now