अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
वह आईपीएल 2025 में शतक जड़ने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा वह आईपीएल के एक सत्र में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
मार्श ने एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से आईपीएल 2025 में 560 रन बना लिए हैं। इस मामले में शीर्ष पर पूर्व कप्तान केएल राहुल हैं, जिन्होंने इस टीम के लिए 2022 में 616 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक 56 गेंदों में पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 33 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। वह 64 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्के की मदद से 117 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
'अब्बा डब्बा जब्बा...', शिखर धवन ने पूछा सोफी शाइन से सवाल; मिला चौंकाने वाला जवाब