IPL Auction: पृथ्वी शॉ से लेकर एंडरसन तक...पांच स्टार खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला कोई खरीदार

अमर उजाला

Tue, 26 November 2024

Image Credit : PRITHVI PANKAJ SHAW/instagram
आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में हुई मेगा नीलामी सोमवार की रात समाप्त हो गई। यह नीलामी दो दिनों तक चली जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें बनाईं।
Image Credit : BCCI/IPL

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। 

Image Credit : IPL
पंत के अलावा श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ और वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल 18-18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स की टीम में गए।
Image Credit : IPL/BCCI
यहां हम उन खिलाड़ियों के विषय में बात करेंगे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। 
Image Credit : PRITHVI PANKAJ SHAW/instagram
इसमें पहला नाम पृथ्वी शॉ का है जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। 75 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरे इस बल्लेबाज को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।
Image Credit : PRITHVI PANKAJ SHAW/instagram
इस लिस्ट में दूसरा चौंकाने वाला नाम डेविड वॉर्नर का है। ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स  ने रिलीज किया था। उनका बेस प्राइस दो करोड़ था।
Image Credit : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले जॉनी बेयरस्टो को भी कोई खरीदार नहीं मिला। उनका भी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
Image Credit : IPL
भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी इस सीजन अनसोल्ड रहे। सीएसके के लिए खेलने वाले शार्दुल ने दो करोड़ के आधार मूल्य पर मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था। लेकिन किसी भी टीम ने उनमें रुचि नहीं दिखाई।
Image Credit : twitter
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था। हालांकि, उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। 
Image Credit : jimmya9

क्यों सालों-साल नहीं खराब होता है गंगाजल? इस बैक्टेरिया की वजह से नहीं सड़ता है पानी

Adobe Stock
Read Now