अमर उजाला
Wed, 21 May 2025
इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सबसे कम आईपीएल मैचों में 100 विकेट लेने वाले छठे स्पिनर बन गए। इस मामले में शीर्ष पर अमित मिश्रा, राशिद खान और वरुण चक्रवर्ती संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
उन्होंने 97 आईपीएल मैचों में 100 विकेट पूरे किए। इस मामले में कुलदीप ने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 100 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे।
83 - अमित मिश्रा/ राशिद खान/ वरुण चक्रवर्ती
84 - युजवेंद्र चहल
86 - सुनील नरेन
97 - कुलदीप यादव
100 - हरभजन सिंह
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। उन्होंने कॉर्बिन बॉश की जगह मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल किया है।
तस्वीर में छिपी है आइसक्रीम, क्या आप खोज सकते हैं?