अमर उजाला
Tue, 25 March 2025
भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सोमवार को पिता बन गए। उनकी पत्नी आथिया ने लड़की को जन्म दिया।
इसकी जानकारी राहुल और आथिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी। राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में नहीं खेले थे।
This browser does not support the video element.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने केएल राहुल के पिता बनने का जश्न मनाया और स्टार खिलाड़ी को बधाई दी।
केएल राहुल और आथिया ने नवंबर 2024 में जानकारी दी थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने एक संयुक्त पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी थी। राहुल और आथिया चार साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 2023 में इन दोनों की शादी हुई थी।
पिछले सीजन तक राहुल लखनऊ की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली की जर्सी में उतरेंगे। हालांकि, उन्हें दिल्ली की जर्सी में देखने में थोड़ा वक्त लगेगा।
'मैं विकेटकीपिंग कर रहा, इसलिए मैं इम्पैक्ट प्लेयर नहीं', धोनी ने क्यों कहा ऐसा?