IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में की जयवर्धने-संगकारा की बराबरी

अमर उजाला

Wed, 26 March 2025

Image Credit : PTI
आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला खेला गया।
Image Credit : PTI
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया।
Image Credit : IPL/BCCI

इस सत्र में पंजाब की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुआई करते थे। श्रेयस दिल्ली कैपिटल्स का भी नेतृत्व कर चुके हैं। 

Image Credit : PTI

इसी के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों की कप्तानी संभालने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए।

Image Credit : PTI

इस मामले में अय्यर ने महेला जयर्धने, कुमार संगकारा और स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली। तीनों ने आईपीएल में तीन-तीन टीमों का नेतृत्व किया है।
Image Credit : PTI

अपने पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया और  42 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 230.95 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और नौ छक्के जड़े।

Image Credit : PTI
वह किसी भी टीम के लिए बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।
Image Credit : PTI

इससे मामले में शीर्ष पर संजू सैमसन हैं। उन्होंने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 119 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर मयंक अग्रवाल हैं, जिन्होंने 2021 में पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान अपने पहले मैच में 99* रन बनाए।
Image Credit : IPL/BCCI

A के बीच छिपा है H, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

अमर उजाला
Read Now