अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भूचाल मच गया है
फैंस ने उस पोस्ट को इतना बढ़ा दिया कि लोग ये पता करने में जुट गए कि आखिरकार यह पोस्ट है किसके लिए।
आईपीएल में 93 मैच खेलने का अनुभव रखने वाले दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने लिखा, 'कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें इस लीग में नहीं होना चाहिए।'
स्टेन ने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया और न ही यह बताया कि वह किस लीग के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन फैंस ने खुद से अनुमान लगाना शुरू कर दिया।
एक फैन ने कमेंट किया, 'थाला (धोनी) को बर्खास्त किया जाना चाहिए। थाला एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ है नेता या प्रमुख।
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने दावा किया, 'एमएस धोनी के बारे में बात कर रहे हैं।'
एक अन्य फैन ने लिखा, 'स्टेन ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, लिविंगस्टोन, पडिक्कल, धोनी, रोहित शर्मा की बात कर रहे हैं।'
हालांकि, यह किसके लिए था, यह अभी भी कौतहुल का विषय है। स्टेन ने भी आगे इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया
धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में सीएसके की कप्तानी की थी। वह 683 दिन बाद कप्तानी कर रहे थे
चेन्नई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। उसने अभी तक छह में से पांच मैच गंवाए हैं और एक मैच जीता है। टीम के दो अंक हैं
पंजाब किंग्स ने बनाया पावरप्ले का अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर