अमर उजाला
Sat, 30 March 2024
आईपीएल 2024 का 10वां मैच शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया
इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता ने 19 गेंदों के शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया
इस मुकाबले में विराट कोहली ने विस्फोटक प्रदर्शन किया, उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया और चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 83 रन बनाए
इस मैच से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली को रिंकू सिंह के मजे लेते देखा जा रहा है
दरअसल, आरसीबी की पारी के 15वें ओवर में सुनील नरेन की पांचवीं गेंद पर कोहली ने कवर की तरफ शॉट मारा और एक रन पूरा किया
This browser does not support the video element.
इसके बाद वह दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े, इस दौरान फील्डिंग कर रहे रिंकू सिंह ने तेजी के साथ विकेटकीपर की तरफ थ्रो किया लेकिन कोहली ने डाइव लगाकर खुद को बचा लिया
रनआउट से बचने के बाद कोहली को रिंकू सिंह को चिढ़ाते देखा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
IPL 2024 के बीच इस क्रिकेटर ने रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें, देखें