अमर उजाला
Tue, 16 April 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सोमवार को इस सीजन में छठी बार हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 25 रन से हरा दिया
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के गेंदबाज पूरी तरह से असहाय दिखे। ट्रेविस हेड ने 39 गेंदों में शतक लगाया और हेनरिक क्लासेन की आक्रामक पारी की बदौलत 287 का विशाल स्कोर बनाया
बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों द्वारा धुनाई करने के बाद विराट कोहली के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी
टीम के खराब प्रदर्शन और हार पर उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है
कोहली झल्लाते हुए और खीजते हुए दिखाई पड़े। उन्होंने मैदान पर भी पैर दे मारा और इसका वीडियो भी सामने आया है
This browser does not support the video element.
कोहली ने 288 रनों का पीछा करते हुए अपनी पारी की शानदार शुरुआत की, लेकिन 42 रन बनाकर आउट हो गए
क्या आप इस तस्वीर में खोज सकते हैं एक बिल्ली?