T20 WC: टीम में जगह बनाने से चूके ये 10 खिलाड़ी, कुछ ने IPL में किया शानदार प्रदर्शन

अमर उजाला

Tue, 30 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI/ICC

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम का एलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में बीसीसीआई ने कुछ चौंकाने वाले फैसले नहीं लिए हैं। 

Image Credit : IPL/BCCI

पहले जानते हैं कि 15 सदस्यीय

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Image Credit : PTI

कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम नहीं मिला और अगर इस टीम के सभी खिलाड़ी फिट रहते हैं तो उन्हें विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा

Image Credit : IPL/BCCI/ICC

1. रिंकू सिंह

रिंकू पिछले काफी समय से टी20 टीम का हिस्सा थे। उनका मेन 15 खिलाड़ियों में न होना चौंकाने वाला है। आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वह आठ पारियों में 20.50 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 123 रन बना सके

Image Credit : IPL/BCCI/ICC

2. शुभमन गिल

गिल और यशस्वी के बीच ओपनिंग के एक स्लॉट के लिए लड़ाई थी और यशस्वी ने शतक लगाकर अपना दावा मजबूत कर लिया। शुभमन ने आईपीएल 2024 में 10 पारियों में 35.56 की औसत और 140.96 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए
Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

3. केएल राहुल

राहुल का स्ट्राइक रेट और पोजिशन उनके लिए घातक साबित हुआ। राहुल इस सीजन ओपनिंग कर रहे थे, जिसके लिए पहले से काफी टक्कर थी

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

4. रवि बिश्नोई

युजवेंद्र चहल की वापसी ने बिश्नोई की संभावनाओं को पूरी तरह से खत्म कर दिया। चयनकर्ताओं ने क्षमता से ज्यादा अनुभव को तरजीह दी

Image Credit : IPL/BCCI

5. ईशान किशन

पिछले कुछ समय में बीसीसीआई से अनबन और आईपीएल में नियमित प्रदर्शन नहीं करने ने किशन की संभावनाओं को खत्म कर दिया
Image Credit : IPL

6. ऋतुराज गायकवाड़

राहुल की तरह ऋतुराज भी ओपनर हैं और इस स्लॉट के लिए प्राथमिकता यशस्वी और शुभमन थे। हालांकि, ऋतुराज ने आईपीएल में नौ पारियों में 63.86 की औसत और 149.49 के स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए। इनमें एक शतक शामिल है
Image Credit : IPL/BCCI

7. मयंक यादव

आईपीएल 2024 में 150+ की स्पीड से गेंद फेंकने वाले मयंक ने सभी को चौंकाया था। कई पूर्व क्रिकेटर उन्हें टीम में शामिल करने का समर्थन कर रहे थे। हालांकि, उनका भी नाम नहीं है
Image Credit : IPL

8. अभिषेक शर्मा

आईपीएल 2024 में अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता। उन्होंने इस सीजन नौ पारियों में 33.67 की औसत और 214.89 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, लेकिन यह चयनकर्ताओं को रिझाने के लिए काफी नहीं था
Image Credit : IPL/BCCI

9. साई सुदर्शन

सुदर्शन ने भी आईपीएल 2024 में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक 10 पारियों में 46.44 की औसत और 135.71 के स्ट्राइक रेट से 400+ रन बनाए। हालांकि, वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और वहां पहले से ही सूर्यकुमार खेलते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

10. हर्षल पटेल

हर्षल 2022 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह फिलहाल आईपीएल 2024 में बुमराह और मुस्तफिजुर के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज की स्लो पिच को देखते हुए उन्हें चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, रिंकू और शुभमन को रिजर्व में रखा गया है और ये तभी खेल सकेंगे अगर मौजूदा स्क्वॉड में कोई चोटिल होता है या अनफिट होता है

Image Credit : IPL/BCCI/ICC

सिर्फ 10% लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं एक मेंढक

istock
Read Now