तिलक वर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, सचिन-ऋतुराज का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

अमर उजाला

Tue, 23 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस को सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह एमआई की इस सीजन की पांचवीं हार रही

Image Credit : IPL

टीम आठ मैचों के बाद छह अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। टीम ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

सोमवार को राजस्थान के खिलाफ मुंबई ने एक वक्त 52 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर पारी संभाली

Image Credit : IPL/BCCI

तिलक ने 45 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। वहीं, नेहल ने 24 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 49 रन बनाए

Image Credit : IPL/BCCI

तिलक ने इसी के साथ आईपीएल में हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने 33 पारियों में यह खास मुकाम हासिल किया

Image Credit : IPL/BCCI

वह इस लीग में सबसे तेज हजार रन पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। वह सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए

Image Credit : IPL/BCCI

सचिन और ऋतुराज ने 31-31 पारियों में ऐसा किया था। ऋतुराज ने साल 2022 में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में सबसे तेज हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज
(पारियों के हिसाब से)

  • सचिन तेंदुलकर/ऋतुराज गायकवाड़: 31 पारियां
  • तिलक वर्मा: 33 पारियां
  • सुरेश रैना: 34 पारियां
  • ऋषभ पंत: 35 पारियां
  • देवदत्त पडिक्कल: 35 पारियां

Image Credit : IPL/BCCI

इतना ही नहीं तिलक उम्र के मामले में आईपीएल में हजार रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए

Image Credit : IPL/BCCI

इस लिस्ट में शीर्ष पर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल हैं। चौथे स्थान पर पृथ्वी शॉ और पांचवें स्थान पर संजू सैमसन हैं

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में हजार रन पूरे करने
वाले सबसे युवा बल्लेबाज

  • 20 साल, 218 दिन: ऋषभ पंत
  • 21 साल, 130 दिन: यशस्वी जायसवाल
  • 21 साल, 166 दिन: तिलक वर्मा
  • 21 साल, 169 दिन: पृथ्वी शॉ
  • 21 साल, 183 दिन: संजू सैमसन 

Image Credit : IPL/BCCI

सूखी घास के बीच छिपा है एक तेंदुआ, 10 सेकेंड में खोजने का चैलेंज

Istock
Read Now