अमर उजाला
Tue, 23 April 2024
मुंबई इंडियंस को सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह एमआई की इस सीजन की पांचवीं हार रही
टीम आठ मैचों के बाद छह अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। टीम ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं
सोमवार को राजस्थान के खिलाफ मुंबई ने एक वक्त 52 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर पारी संभाली
तिलक ने 45 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। वहीं, नेहल ने 24 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 49 रन बनाए
तिलक ने इसी के साथ आईपीएल में हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने 33 पारियों में यह खास मुकाम हासिल किया
वह इस लीग में सबसे तेज हजार रन पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। वह सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए
सचिन और ऋतुराज ने 31-31 पारियों में ऐसा किया था। ऋतुराज ने साल 2022 में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी
इतना ही नहीं तिलक उम्र के मामले में आईपीएल में हजार रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए
इस लिस्ट में शीर्ष पर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल हैं। चौथे स्थान पर पृथ्वी शॉ और पांचवें स्थान पर संजू सैमसन हैं
सूखी घास के बीच छिपा है एक तेंदुआ, 10 सेकेंड में खोजने का चैलेंज