अमर उजाला
Sun, 24 March 2024
केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में जड़े सात छक्के
रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली 25 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी
शेन वॉटसन ने आईपीएल में 11 बार एक पारी में पांच या इससे अधिक छक्के लगाए हैं
लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल 12 बार किसी पारी में पांच या इससे अधिक छक्के लगा चुके हैं, राहुल लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं
केकेआर के रसेल ने 13वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक छक्के लगाने का कारनाम किया
कीरोन पोलार्ड भी 13 बार आईपीएल की पारी में यह कारनामा कर चुके हैं, पोलार्ड रसेल के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं
आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स 19 बार पांच या इससे अधिक छक्के लगा चुके हैं
क्रिस गेल के नाम आईपीएल की किसी पारी में पांच या इससे अधिक छक्के सबसे ज्यादा बार लगाने का रिकॉर्ड है, गेल 29 बार ऐसा कर चुके हैं
Photos: पंजाब जीता तो खिल उठा प्रीति जिंटा का चेहरा, सोनम बाजवा भी दिखीं