अमर उजाला
Sat, 20 April 2024
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड शानदार लय में चल रहे हैं
हेड ने अपनी लय दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी जारी रखी और 16 गेंदों पर पचासा जड़ा
हेड को हालांकि कुलदीप यादव ने आउट किया और वह 32 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए
हेड ने पावरप्ले में 84 रन बनाए जो आईपीएल इतिहास का इस दौरान बनाया गया दूसरा सर्वोच्च स्कोर है
हेड से आगे सिर्फ सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में 87 रन बनाए थे
तीसरे नंबर पर दिल्ली के लिए खेल चुके एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने पावरप्ले में 74 रन बनाए थे
मुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने हैदराबाद के खिलाफ शुरुआती छह ओवर में 63 रन बनाए थे
तस्वीर में छिपी है नाशपाती, क्या आप 7 सेकेंड में खोज सकते हैं