शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

अमर उजाला

Mon, 1 April 2024

Image Credit : Social Media

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और शाहीन अफरीदी के बीच विवाद को दौर जारी है

Image Credit : Social Media

पीसीबी ने हाल ही में शाहीन को टी20 की कप्तानी से हटाया था और बाबर आजम को व्हाइट बॉल क्रिकेट यानी वनडे-टी20 का नया कप्तान नियुक्त किया था

Image Credit : Social Media

बाबर को पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद तीनों प्रारूप के कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद ही शाहीन टी20 कप्तान बने थे। हालांकि, उसके चार महीने बाद फिर से टीम में बदलाव हुआ

Image Credit : Social Media

बाबर दोबारा कप्तान बन गए और शाहीन को हटा दिया गया। इससे शाहीन अफरीदी नाराज हैं और अब तो यह विवाद और बढ़ गया है

Image Credit : Social Media
शाहीन अफरीदी की ओर से क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर दिया गया एक बयान चर्चा में है। पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा था कि अफरीदी बाबर आजम को अपना पूरा समर्थन देंगे
Image Credit : Social Media

पीसीबी द्वारा जारी बयान में शाहीन की ओर से कहा गया- पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है। मैं हमेशा यादों और अवसर को संजो कर रखूंगा। 

Image Credit : Social Media

बयान में कहा गया है- एक टीम के खिलाड़ी के रूप में, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने कप्तान बाबर आजम का समर्थन करूं

Image Credit : Social Media
उन्होंने कहा, 'मैं उनकी कप्तानी में खेला हूं और उनके प्रति सम्मान के अलावा कुछ नहीं हूं। मैं मैदान के अंदर और बाहर उनकी मदद करने की कोशिश करूंगा
Image Credit : Social Media
शाहीन ने कहा- हम सब एक हैं। हमारा लक्ष्य एक ही है, पाकिस्तान को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने में मदद करना
Image Credit : Social Media

बाबर ने इसी बयान में कहा कि वह खेल की अपनी रणनीतिक समझ का फायदा उठाने के लिए अफरीदी पर निर्भर हैं।

Image Credit : Social Media

अब ईएसपीएनक्रिकइंफोकी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अफरीदी गुस्से में हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीसीबी ने तेज गेंदबाज की अनुमति के बिना यह बयान दिया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अफरीदी 'फर्जी' बयान पर एक व्यक्तिगत बयान जारी करने वाले थे

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, पीसीबी द्वारा एक आपातकालीन बैठक के बाद इसे रोक दिया गया था। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और अफरीदी के बीच एक बैठक आयोजित की गई है

Image Credit : सोशल मीडिया

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज जो कभी शतक नहीं लगा सके

सोशल मीडिया
Read Now