T20 WC: रिंकू को टी20 विश्व कप में खेलते देखना चाहते हैं 'किंग खान', कही यह बात

अमर उजाला

Tue, 30 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान चाहते हैं कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए रिंकू सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया जाए

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

26 साल के रिंकू आईपीएल 2023 में केकेआर की गुजरात टाइटंस पर शानदार जीत से चर्चा में आए थे। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े थे

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रिंकू भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं

Image Credit : IPL/BCCI

उन्होंने भारत के लिए 15 टी20 मुकाबलों में दो अर्धशतक जड़े हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176 से अधिक रहा है

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

रिंकू की विश्व कप संभावनाओं को लेकर आशावादी रुख अपनाते हुए शाहरुख ने कहा- कई शानदार खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं। मैं रिंकू को लेकर उत्सुक हूं

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

शाहरुख ने कहा- चाहता हूं कि रिंकू को विश्व कप टीम में जगह मिले और अन्य टीमों के कुछ अन्य युवाओं को भी

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

उन्होंने कहा- उनमें से कुछ इसके हकदार हैं, लेकिन मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू टीम में जगह बनाए। मुझे बहुत खुशी होगी

Image Credit : IPL/BCCI/Social Media

केकेआर के शीर्ष क्रम ने इस सत्र में अब तक अधिकांश रन बनाए हैं जिससे रिंकू को बल्ले से ज्यादा मौके नहीं मिले हैं

Image Credit : IPL/BCCI/ICC

हालांकि, आईपीएल 2023 में अलीगढ़ के इस धुरंधर बल्लेबाज ने 15 मैचों में 356 रन बनाए थे, जिनमें से सात मैचों में वह नाबाद रहे

Image Credit : IPL/BCCI/ICC

पिछले सीजन उनके रन 175 से अधिक के स्ट्राइक रेट से आए। रिंकू दबाव की स्थिति में धैर्य के साथ खेलने में भी सक्षम हैं

Image Credit : IPL/BCCI/ICC

भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए रिंकू और शिवम में पेंच फंसा है। हार्दिक अगर नहीं चुने जाते हैं तो रिंकू और शिवम दोनों का चयन हो सकता है

Image Credit : IPL/BCCI

Reports: बड़े बदलाव के संकेत! हार्दिक की जगह यह खिलाड़ी बन सकता है उप-कप्तान

IPL/BCCI
Read Now