अमर उजाला
Mon, 29 April 2024
शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम रविवार को केकेआर के अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुए
ये दोनों रिंकू सिंह के साथ प्रैक्टिस सेशन के दौरान खेलते नजर आए। इन तीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
वीडियो में शाहरुख और अबराम अपने क्रिकेटिंग स्किल जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ईडन गार्डेन्स का है, जहां केकेआर को सोमवार को दिल्ली का सामना करना है
वीडियो में SRK बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। केकेआर की जर्सी पहने शाहरुख ने रिंकू की गेंदबाजी पर कुछ शॉट्स भी लगाए
वहीं, अबराम रिंकू सिंह को वाइड यॉर्कर फेंकते नजर आए। इस पर रिंकू गच्चा खा गए और गेंद को मिस कर गए
केकेआर का सामना सोमवार को डीसी से होगा। घरेलू मैदान पर यह केकेआर का छठा मैच होगा
This browser does not support the video element.
ईडन गार्डेन्स में शुक्रवार को कोलकाता पंजाब किंग्स के खिलाफ 262 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सका
This browser does not support the video element.
हार के बावजूद केकेआर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। SRK इस सीजन में अपनी टीम के लगभग सभी मैचों में शामिल हुए हैं
पहले समंदर किनारे का और फिर IPL मैच का आनंद लेती दिखीं साक्षी धोनी