अमर उजाला
Sat, 16 December 2023
शुक्रवार से एक खबर जो भारतीय क्रिकेट में सुर्खियां बटोर रही है, वह है हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाना
आईपीएल के 11 सीजन तक मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने वाले रोहित शर्मा की देखरेख में यह टीम आईपीएल की अब तक की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनी
मुंबई इंडियंस की ओर से यह घोषणा तब की गई जब हार्दिक ने पिछले महीने गुजरात टाइटंस से हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद फ्रेंचाइजी में वापसी की, जिसकी उन्होंने पिछले दो सत्रों में कप्तानी की थी
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने कप्तानी बदलने के बाद अब अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। यह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर आया है
सीएसके ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- 2013 से 2023: उत्साही चुनौती का एक दशक! आपके लिए बहुत सम्मान, रोहित! चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया
इस पर रितिका सजदेह ने पीले रंग के हार्ट साइन के साथ रिएक्ट किया। सीएसके की जर्सी का रंग पीला ही है
फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि 2025 आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में बुजुर्ग खिलाड़ियों की टीम माने जाने वाली सीएसके 36 साल के रोहित को खरीद सकती है
यह तभी संभव होगा जब मुंबई की टीम रिटेन किए जाने वाले चार खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित को शामिल न करे और इसकी पूरी संभावना भी दिखती है
अगर रोहित सीएसके में जाते हैं तो इससे टीम को काफी मजबूती मिलेगी, क्योंकि धोनी के लिए आईपीएल 2024 आखिरी माना जा रहा है
तस्वीर में खोज लिया कंघा, तो कहलाएंगे जीनियस