अमर उजाला
Wed, 24 April 2024
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच गुरुवार को आईपीएल 2024 का 40वां मुकाबला खेला गया
इस मैच में दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए
अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई
पंत ने इस मैच में 43 गेंदों का सामना किया और 88 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और आठ छक्के निकले
ऋषभ पंत इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 19 अर्धशतक लगाए हैं
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
24 - डेविड वॉर्नर
19-ऋषभ पंत
18- शिखर धवन
16- श्रेयस अय्यर
16 - वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, एक चौंकाना वाला नाम