अमर उजाला
Tue, 2 April 2024
आईपीएल 2024 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ
इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। उन्हें मयंक यादव ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया
मैक्सवेल ने इसी के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इस लीग में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वालों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए
मैक्सवेल आईपीएल में 16वीं बार खाता नहीं खोल सके। उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक हैं
रोहित और कार्तिक 17-17 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। वहीं, मैक्सवेल के बाद मनदीप सिंह, पीयूष चावला और सुनील नरेन का नंबर आता है
मनदीप सिंह, पीयूष चावला और सुनील नरेन 15-15 बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं
विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड