अमर उजाला
Tue, 9 April 2024
इस मैच के दौरान रवींद्र जडेजा चेपॉक के फैंस को चिढ़ाते नजर आए। दरअसल, सीएसके को जब जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी, तब उनका तीसरा विकेट गिरा था
फैंस को लगा कि महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आएंगे, लेकिन तभी रवींद्र जडेजा पैड अप होकर क्रीज पर आते दिखे
इससे फैंस शोर मचाने लगे। हालांकि, जल्दी ही माही मैदान पर आए और जडेजा हंसते हुए ड्रेसिंग रूम के अंदर चले गए
This browser does not support the video element.
यह घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई। जडेजा के फैंस को चिढ़ाने का वीडियो भी सामने आया है
हालांकि, जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए तो मैदान पर जमकर शोर हुआ और फैंस ने उन्हें चीयर किया
धोनी इस सीजन पहली बार चेपॉक में बल्लेबाजी के लिए आए। मैच की बात करें तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए थे
जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जडेजा को तीन विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया
विराट के समर्थन में उतरे लारा, कहा- उपयोगिता देखिए स्ट्राइक रेट नहीं