अमर उजाला
Thu, 9 May 2024
इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है
टीम में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जबकि टीम की गेंदबाजी भी मजबूत दिख रही है। इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियंस भी हैं
इंग्लैंड ने 2022 में हुए पिछले टी20 विश्व कप में खिताब जीता था। टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं
आईपीएल में खेल रहे या शामिल हुए आठ खिलाड़ी इंग्लैंड की टी20 विश्व कप टीम में हैं। आइए जानते हैं...
इनमें जोस बटलर (RR), मोईन अली (CSK), जॉनी बेयरस्टो (PBKS), सैम करन (PBKS), विल जैक्स (RCB), लियान लिविंगस्टोन (PBKS), फिल सॉल्ट (KKR), रीस टॉप्ले (RCB) शामिल हैं
इसके अलावा हैरी ब्रूक (DC) और मार्क वुड (LSG) भी आईपीएल 2024 का हिस्सा थे, लेकिन निजी कारणों से टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही नाम वापस ले लिया था
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, रीस टॉप्ले और मार्क वुड
इंग्लिश टीम अपना पहला मैच चार जून को स्कॉटलैंड, आठ जून को ऑस्ट्रेलिया, 13 जून को ओमान और 15 जून को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी
ये हैं आईपीएल के प्लेऑफ में सर्वाधिक बार पहुंचने वाली टीमें, आरसीबी भी लिस्ट में शामिल