अमर उजाला
Mon, 4 March 2024
आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। पहले मैच में चेन्नई और बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी
सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन शुरू होने से ठीक पहले एडेन मार्करम को हटाकर पैट कमिंस को कप्तान नियुक्त किया है
कमिंस को ऑक्शन में हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान बन गए हैं
आइए बाकी टीमों के कप्तान की सैलरी जानते हैं
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को सात करोड़ रुपये में खरीदा था
गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल की सैलरी आठ करोड़ रुपये है
पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स से सैलरी के तौर पर 12 करोड़ रुपये मिलते हैं
कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल की नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की सैलरी 14 करोड़ रुपये है
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की सैलरी 16 करोड़ रुपये है
कमिंस से पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स के केएल राहुल आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान थे। उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपये है
जामनगर में क्रिकेटर्स की पत्नियों ने ग्लैमर से ढाया कहर, फैंस हुए फिदा