अमर उजाला
Fri, 12 April 2024
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हरा दिया
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 9 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने अपना शिकार बनाया
कोहली के जल्दी आउट होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर जुनैद खान ने उन पर तंज कसा और सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा जो फैंस को पसंद नहीं आया
इस पोस्ट में जुनैद खान ने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा- स्ट्राइक रेट 33.33। विराट जब मुंबई के खिलाफ आउट हुए तो उनका स्ट्राइक रेट 33.33 का था
जुनैद खान को इस पोस्ट के बाद भारतीय फैंस ने बुरी तरह ट्रोल किया है। फैंस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है
एक फैन ने लिखा- पाकिस्तान के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड देख लेंगे तो सब समझ आ जाएगा।
वहीं, दूसरे फैन ने लिखा- सच्चाई जानना चाहते हो? आपने और विराट ने साथ करियर शुरू किया था। एक फिलहाल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और दूसरा सिर्फ ट्विटर पर ट्रोल। जॉबलेस जुनैद खान
एक फैन ने तो जुनैद को उनके प्रदर्शन की याद दिलाई। उसने लिखा- भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में आपका रिकॉर्ड, चार मैच मैच, एक विकेट और गेंदबाजी औसत 108 की। जुनैद की एकमात्र उपलब्धि पेटीएम सीरीज में विराट का विकेट है
नासा को चांद पर दिखा एक रहस्यमयी यान, किया ये बड़ा खुलासा