नीतीश रेड्डी ने तोड़ दिया रोहित-रैना का बड़ा IPL रिकॉर्ड, जानें

अमर उजाला

Wed, 10 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने 2 रन से जीत दर्ज कर ली

Image Credit : IPL/BCCI

मैच में 20 साल के नीतीश रेड्डी ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके लिए ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Image Credit : IPL/BCCI

37 गेंदों में 64 रन की पारी और 1 विकेट चटकाने के साथ ही नितीश ने रोहित शर्मा और सुरेश रैना का बड़ा आईपीएल रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया

Image Credit : IPL/BCCI
नीतीश की उम्र 20 साल है. वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने एक मैच में 50+ रन और कम से कम एक विकेट लिया है
Image Credit : IPL/BCCI

नीतीश ने 20 साल 319 दिन की उम्र में यह किया। इनसे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित शर्मा ने 21 साल 23 दिन की उम्र में यह कमाल किया था

Image Credit : IPL/BCCI

सुरेश रैना ने 22 साल 145 दिन की उम्र में ऐसा किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में खेल रहे अभिषेक शर्मा भी इस लिस्ट में हैं

Image Credit : IPL/BCCI

IPL मैच में 50+ स्कोर और
कम से कम 1 विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

  • 20 साल 319 दिन - नीतीश रेड्डी
  • 21 साल 23 दिन - रोहित शर्मा
  • 22 साल 154 दिन - सुरेश रैना
  • 22 साल 237 दिन - अभिषेक शर्मा
  • 22 साल 283 दिन - एंजेलो मैथ्यूज

Image Credit : IPL/BCCI

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री का दिखा बोल्ड अंदाज, देखें फोटो

Social Media
Read Now