टीम इंडिया से गायब हुए ये 5 तेज गेंदबाज, भविष्य पर छाए संकट के बादल

अमर उजाला

Fri, 1 March 2024

Image Credit : Social Media

आईपीएल के आने के बाद भारत में क्रिकेट के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

देश के छोटे इलाकों से भी खिलाड़ी निकलकर बाहर आने लगे। जो भारतीय क्रिकेट टीम कभी एक अच्छे तेज गेंदबाज की कमी से जूझती थी, आज उसके पास पेस बैटरी की बौछार है

Image Credit : सोशल मीडिया

हम आपको ऐसे पांच तेज गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी कब होगी, इसको लेकर भी कोई जानकारी नहीं है

Image Credit : सोशल मीडिया

इनमें से कोई चोटिल है तो कोई आउट ऑफ फॉर्म है। कोई वापसी के बाद फिर से चोटिल होकर क्रिकेट से दूर है...

Image Credit : BCCI

टी नटराजन

33 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नटराजन ने आईपीएल 2020 और ऑस्ट्रेलियाई दौरे (2020) में तहलका मचा दिया था। अपनी सटीक यॉर्कर से पहचना बनाने वाला यह खिलाड़ी पिछले लगभग तीन साल से टीम इंडिया से बाहर है
Image Credit : IPL/BCCI

दीपक चाहर

कुछ समय पहले टी20 में टीम इंडिया के स्ट्राइक बॉलर बनने की ओर बढ़ चुके चाहर पिछले काफी समय से चोटिल हैं। उन्होंने वापसी की कोशिश की और फिर चोटिल हो गए

Image Credit : सोशल मीडिया

चेतन सकारिया

2021 आईपीएल में 14 विकेट लेने वाले चेतन को उसी साल भारतीय टीम में शामिल किया गया। श्रीलंका दौरे पर एक वनडे और दो टी20 भी खेला, लेकिन उसके बाद कभी वापसी नहीं कर पाए

Image Credit : IPL/BCCI

नवदीप सैनी

सैनी भारतीय टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। 2019 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद से वह सिर्फ दो टेस्ट, आठ वनडे और 11 टी20 खेल पाए हैं। उन्हें वापसी के लिए किसी चमत्कार की जरूरत है
Image Credit : सोशल मीडिया

खलील अहमद

2018 में भारत को एशिया कप जिताने में इस गेंदबाज की अहम भूमिका रही थी। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा था, लेकिन 2019 के बाद वह कभी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सका

Image Credit : सोशल मीडिया

इस खूबसूरत एक्ट्रेस का विराट कोहली को लेकर यह है सपना!

Social Media
Read Now