अमर उजाला
Fri, 1 March 2024
आईपीएल के आने के बाद भारत में क्रिकेट के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहे हैं
देश के छोटे इलाकों से भी खिलाड़ी निकलकर बाहर आने लगे। जो भारतीय क्रिकेट टीम कभी एक अच्छे तेज गेंदबाज की कमी से जूझती थी, आज उसके पास पेस बैटरी की बौछार है
हम आपको ऐसे पांच तेज गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी कब होगी, इसको लेकर भी कोई जानकारी नहीं है
इनमें से कोई चोटिल है तो कोई आउट ऑफ फॉर्म है। कोई वापसी के बाद फिर से चोटिल होकर क्रिकेट से दूर है...
कुछ समय पहले टी20 में टीम इंडिया के स्ट्राइक बॉलर बनने की ओर बढ़ चुके चाहर पिछले काफी समय से चोटिल हैं। उन्होंने वापसी की कोशिश की और फिर चोटिल हो गए
2021 आईपीएल में 14 विकेट लेने वाले चेतन को उसी साल भारतीय टीम में शामिल किया गया। श्रीलंका दौरे पर एक वनडे और दो टी20 भी खेला, लेकिन उसके बाद कभी वापसी नहीं कर पाए
2018 में भारत को एशिया कप जिताने में इस गेंदबाज की अहम भूमिका रही थी। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा था, लेकिन 2019 के बाद वह कभी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सका
इस खूबसूरत एक्ट्रेस का विराट कोहली को लेकर यह है सपना!