अमर उजाला
Mon, 18 December 2023
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बनाए गए हैं। इस एलान के बाद से आईपीएल में कई तरह की चर्चा हो रही है
सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने और हार्दिक को नए कप्तान बनाए जाने से मुंबई के खिलाड़ी खुश नहीं हैं
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मुंबई इंडियंस के किसी स्टार ने हार्दिक को कप्तान बनाए जाने के फैसले का स्वागत नहीं किया है
न तो किसी भी खिलाड़ी का बयान आया है और न ही किसी ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई पोस्ट किया है। यहां तक किसी पुराने खिलाड़ी ने भी कुछ नहीं कहा है
सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह ने क्रिप्टिक पोस्ट जरूर किए, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह हार्दिक के शामिल होने को लेकर दुख जाहिर कर रहे थे
दोनों ने खुश जाहिर करने को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया। वहीं, ईशान किशन ने भी कोई पोस्ट नहीं किया है। ऐसे में कयास तेज हैं
मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी कि हार्दिक ने गुजरात छोड़कर मुंबई में शामिल होने के लिए फ्रेंचाइजी मालिक के सामने शर्त रखी थी
उन्होंने कहा था कि वह उसी कीमत पर मुंबई में शामिल होंगे, अगर उन्हें कप्तान बनाया जाता है। कप्तान बदलने को लेकर मुंबई ने विश्व कप के दौरान ही रोहित को जानकारी दे दी थी
अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले लियोन को लेकर क्या कहा?