अमर उजाला
Tue, 21 May 2024
मुंबई इंडियंस का सफर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस सीजन काफी खराब रहा और टीम 14 में से सिर्फ चार मैच ही जीत सकी और तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही
मुंबई के खराब प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। 2022 से हार्दिक ने 45 मैचों में कप्तानी की है जिसमें 26 मैच जीते हैं, जबकि 19 हारे हैं
हार्दिक 2022 और 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। हार्दिक का जीत का प्रतिशत 57.70 प्रतिशत है
दूसरे नंबर पर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 26 मैचों में कप्तानी की है और 15 मैच जीते है। श्रेयस की जीत का प्रतिशत 57.60 प्रतिशत है
पांच बार सीएसके को अपनी कप्तानी में विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की जीत का प्रतिशत 57.10 है। धोनी ने इस सीजन से पहले कप्तानी छोड़ दी थी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की जीत का रिकॉर्ड 56.80 प्रतिशत है और वह लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की जीत का प्रतिशत 54.00 है। राहुल ने 2022 से अब तक 37 मैचों में कप्तानी की और 20 मैच जीते, जबकि 17 में हार मिली
SRH की जीत से खुश हुईं काव्या तो PBKS की हार से लटका प्रीति जिंटा का चेहरा, देखें