अमर उजाला
Mon, 1 April 2024
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 25 रन देकर तीन विकेट झटके
अहमदाबाद में इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। खास तौर पर मोहित डेथ ओवर्स में घातक गेंदबाजी कर रहे हैं
मैच के बाद जब प्राइज सेरेमनी के दौरान मोहित शर्मा अपना अवॉर्ड लेने पहुंचे तो मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने मोहित शर्मा की उम्र का मजाक उड़ाया
35 साल और 195 दिन के हो चुके मोहित जब अवॉर्ड लेने पहुंचे तो रवि शास्त्री ने कहा- उम्र के साथ बेहतर होते जा रहे हैं
इस पर मोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा- मुझे यह याद दिलाने के लिए धन्यवाद सर कि मेरी उम्र बढ़ रही है।
मैच की बात करें तो गुजरात ने सनराइजर्स को आठ विकेट पर 162 रन के स्कोर पर रोक दिया। टाइटंस ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम किया
आईपीएल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज