अमर उजाला
Fri, 19 April 2024
आईपीएल 2024 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीजन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। कई हाईस्कोरिंग मैच भी हुए
इस सीजन कई रिकॉर्ड बने और टूटे। हालांकि, एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जो कि कोई भी टीम नहीं चाहेगी, लेकिन ऐसा तीन बार हो चुका है
आईपीएल के कुछ स्टेडियम ऐसे हैं जिन्हें हाईस्कोरिंग माना जाता है और खूब छक्के लगते हैं। इनमें वानखेड़े के अलावा चिन्नास्वामी और जयपुर शामिल हैं
आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई के वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल रही थी
इस मैच के दौरान दिल्ली की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा। 20 ओवर में ऋषभ पंत की टीम एक भी छक्का नहीं लगा सकी थी, जबकि उन्होंने 20 चौके जरूर जड़े थे
वानखेड़े में ऐसा पहली बार हुआ था कि कोई टीम अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक भी छक्का नहीं लगा सकी थी
हालांकि, इसके अलावा दो और पारियां ऐसी हैं, जिनमें कोई छक्के नहीं लगे। 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी पारी 49 रन पर सिमट गई थी
उस पारी में आरसीबी की टीम आठ चौके लगा पाई थी, जबकि एक भी छक्का नहीं लगा था
चेन्नई सुपर किंग्स भी इस लिस्ट में शामिल है। यह टीम 2013 में जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 141/4 का स्कोर बना पाई थी, जिसमें 16 चौके शामिल थे, लेकिन एक भी छक्का नहीं लगा था
सिर्फ 10% लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं एक मछली