अमर उजाला
Tue, 30 April 2024
रोहित शर्मा ने मंगलवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए
मैदान पर उन्हें आउट करने में गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन निजी जिंदगी में रितिका ने उन्हें अपने प्यार में क्लीन बोल्ड कर दिया
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित और रितिका ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी की
रोहित की पत्नी रितिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं
रितिका और रोहित शर्मा से मुलाकात भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के जरिए हुई थी
रितिका रक्षा बंधन पर युवराज सिंह को राखी भी बांधती हैं। यह एक एड शूट था। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत यहीं से हुई
रोहित शर्मा पहली मुलाकात में ही रितिका के दीवाने हो गए थे
रोहित जब पहली बार रितिका से मिले थे तो दोनों के बीच कुछ अच्छे से बात नहीं हुई थी। हालांकि, धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ा
आईपीएल के दौरान रोहित ने रितिका को प्रपोज किया था, जब वह मुंबई में थे
रोहित रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स ग्राउंड ले गए थे, जहां उनके क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत हुई थी
उस खास जगह पर हिटमैन ने अपने जीवन के सबसे खास शख्स को प्रपोज किया और रितिका खुद को हां कहने से नहीं रोक सकीं थीं
रोहित शर्मा ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटनों के बल बैठकर रितिका को प्रपोज किया था। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है
'बुमराह 2.0': आरसीबी के इस तेज गेंदबाज का एक्शन देख चौंके लोग, VIDEO