अमर उजाला
Wed, 20 March 2024
आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च को होगी. पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी
आईपीएल में हर बार कुछ अनकैप्ड प्लेयर छा जाते हैं... हम आपको ऐसे अनकैप्ड (जो इंटरनेशनल मैच नहीं खेले) प्लेयर के बारे में बता रहे हैं तो इसे बार तहलका मचा सकते हैं...
उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी को महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है. सीएसके ने उनके लिए ऑक्शन में 8.4 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। रिजवी के बारे में कहा जाता ह कि वह सुरेश रैना 2.0 हैं
अर्शिन आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स डगआउट का हिस्सा होंगे। जस्टिन लैंगर और केएल राहुल से नई चीजें सीखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्हें लखनऊ ने 20 लाख रुपये में खरीदा है
मोहसिन ने 2022 में डेब्यू किया था। उन्होंने तब मैचों में 14 विकेट लिए थे। पिछले सीजन में वह उतना प्रभावी नहीं दिखे थे, लेकिन इस बार अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का दिल जीतने को बेताब होंगे
गुजरात टाइटंस ने झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज को 3.06 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। अपने हार्ड-हिटिंग के लिए मशहूर मिंज ने अपने राज्य के लिए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में धमाकेदार दोहरा शतक बनाया था
दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश, भारत इस नंबर पर