अमर उजाला
Wed, 24 April 2024
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा
ऋतुराज की नाबाद 108 रनों की पारी के दम पर चेन्नई ने लखनऊ को 211 रनों का लक्ष्य दिया
जवाब में लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 124 रनों की पारी खेली और सीएसके को उसके घर में हरा दिया
ऋतुराज की पारी बेकार गई और वह टीम के एकमात्र खिलाड़ी बने जिनके शतक के बावजूद सीएसके को हार का सामना करना पड़ा
आईपीएल में दो बार ऋतुराज के साथ ऐसा हुआ है जब उन्होंने शतक लगाया है और टीम को हार का सामना करना पड़ा है
विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। कोहली के साथ तीन बार ऐसा हुआ है जब उन्होंने शतक जड़ा और उनकी टीम को हार मिली
संजू सैमसन और हाशिम अमला के साथ दो बार ऐसा हो चुका है
तिलक वर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, सचिन-ऋतुराज का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके