अमर उजाला
Mon, 20 May 2024
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम भले ही इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन माही ने एक दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
धोनी ने आरसीबी के खिलाफ यश दयाल की गेंद पर 110 मीटर का छक्का जड़ा था जो इस सीजन का अब तक का सबसे लंबा छक्का है
दूसरे स्थान पर आरसीबी के दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 108 मीटर का छक्का लगाया था
हैदराबाद के हेनरिच क्लासेन ने आरसीबी के खिलाफ 106 मीटर का छक्का जड़ा था
केकेआर के वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी के खिलाफ 106 मीटर का छक्का लगाया था जो इस सीजन का चौथा सबसे लंबा छक्का है
लखनऊ के निकोलस पूरन ने आरसीबी के खिलाफ 106 मीटर, शिमरॉन हेत्मायर ने हैदराबाद के खिलाफ 106 मीटर लगाया था
जॉनी बेयरस्टो ने केकेआर के खिलाफ 105 मीटर का छक्का जड़ा था
चिन्नास्वामी में खूब चलता है कोहली का बल्ला, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड