अमर उजाला
Tue, 7 May 2024
आईपीएल 2024 में ग्रुप स्टेज के मैच तकरीबन खत्म होने वाले हैं। इसके बाद प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे
यह सीजन कई बड़े दिग्गजों को लिए आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है। इस फेहरिस्त में कई बड़े नाम शामिल हैं
हम नजर डालेंगे उन बड़े खिलाड़ियों पर जो संभवतः आखिरी बार आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं
42 साल के एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। वह चोट से जूझ रहे हैं और अगले सीजन उनके खेलने की संभावना कम है
इसके अलावा 38 साल के दिनेश कार्तिक, 35 साल के ईशांत शर्मा, 37 साल के डेविड वॉर्नर और 35 साल के अजिंक्य रहाणे भी अगले साल नहीं दिख सकते हैं
इसके अलावा 34 साल के मनीष पांडे और 39 साल के ऋद्धिमान साहा के भी खेलने की कम संभावना है
इसके अलावा मोहित शर्मा, रविचंद्रन आश्विन और विजय शंकर का नाम है। दरअसल ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस के अलावा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं
T20 WC: फाइनल में इन दो टीमों को देखना चाहते हैं लारा, सूर्या की तुलना विव रिचर्ड्स से की